Type Here to Get Search Results !

भाजपा द्वारा कांग्रेस के सांसद से बरामद करोडो रूपये lकाले धन पर विरोध प्रदर्शन


 चंडीगढ़....भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस के  धीरज साहू के ठिकानों से आयकर  विभाग द्वारा तक़रीबन 250 करोड़ रुपए से अधिक  काले धन की  बरामदगी  के बाद काले धन के खिलाफ सेक्टर 17 प्लाजा मे प्रदर्शन किया ।


प्रदेश प्रवक्ता कैलाश चंद जैन ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा के नेतृत्व में आयोजित इस रोष  प्रदर्शन में जितेंद्र पाल मल्होत्रा,सहित अरुण सूद,पूर्व अध्यक्ष संजय टंडन, मेयर अनूप गुप्ता,

महामंत्री रामवीर भट्टी, उपाध्यक्ष देवेंद्र बबला, राम लाल, हुक्म चंद, शक्ति देवशाली, सुनीता धवन ,विजय राणा, पार्षद जस्मनप्रित सिंह, मनोज सोनकर, उमेश घई, धरमिंदर सिंह, रविकांत शर्मा, महेशिंदर सिद्धू, पप्पू शुक्ला,कृष्ण कुमार, देवी सिंह, सुखविंदर परमार,मनीष शर्मा, राजीव खोसला, जतिंदर मल्होत्रा जिला अध्यक्ष मनु भसीन, रविंद्र पठानिया,पार्षद नरेश पंचाल,पार्षद राजिंदर शर्मा, मंडल अध्यक्ष राजेश महाजन, महामंत्री सनी पूरी, सतपाल वर्मा एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा ने कहा कि आयकर विभाग द्वारा कांग्रेसी सांसद धीरज साहू से  बरामद 250 करोड रुपए से अधिक की राशि का सीधे तौर पर कांग्रेस से संबंध है।उन्होंने कहा की नोट इतने हैं जिनकी गिनती करने के लिए मशीने मंगाई गई, परन्तु नोट गिनते गिनते मशीनों ने भी हाथ खड़े कर दिए

मोदी सरकार की गारंटी भ्रष्टाचार्यों के खिलाफ करवाई करने की है।   जब भी भ्रष्टाचार का मामला आएगा तो मोदी सरकार द्वारा सहन नही करेगी। भ्रष्टाचार ने देश को खोखला कर दिया है इसके विपरीत मोदी सरकार ने भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा प्रधान मंत्री ने कहा था देश में भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जायेगा और देश से सभी भ्रष्ट लोगों की पकड़ कर काला धन देश को वापिस किया जा रहा है। कांग्रेस का भ्रष्टाचार पाताल से आसमान तक फैला हुआ है, कांग्रेस पार्टी को देश के विकास की चिंता नहीं है केवल एक परिवार के विकास की चिंता है। कांग्रेस के भ्रष्टाचार को उजागर करता हुआ  एक लघु नाटक भी प्रस्तुत किया गया।



Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.